हम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए उन्हें मुफ्त कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर, वित्तीय जागरूकता, और कानूनी सहायता प्रदान करते हैं। हमारे "WON SHAKTI" कार्यक्रम के माध्यम से हम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम सीखने और कमाने का अवसर देते हैं, जिससे वे अपने परिवार और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। साथ ही, हम उन्हें मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त करने का प्रयास करते हैं।
हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपने जीवन के निर्णय स्वयं ले सकें। शिक्षा, रोजगार और आत्मविश्वास के माध्यम से हम उन्हें एक नई पहचान देने का प्रयास कर रहे हैं।
WON SHAKTI महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल आधारित प्रशिक्षण देती है, जिससे वे सम्मानजनक रोजगार प्राप्त कर सकें। यह उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सामाजिक रूप से सशक्त बनाता है।
हम सिलाई, ब्यूटी, कंप्यूटर, कुकिंग आदि जैसे क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। यह प्रशिक्षण न केवल रोजगार दिलाने में सहायक है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास भी जगाता है।
हम महिलाओं को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए नियमित जागरूकता सेशन्स और हेल्थ वर्कशॉप्स का आयोजन करते हैं। इससे वे जीवन की चुनौतियों का सामना आत्मबल के साथ कर सकें।